शेयर क्या होते हैं – सम्पूर्ण जानकारी

वैसे तो आजकल सभी को शेयर मार्केट के बारे में नॉलेज है। मगर बहुत सारे लोगों को पता नहीं है शेयर क्या होते हैं और यह कहां पर बिकते हैं कहां से हम खरीद सकते हैं कोई फ्रॉड ना हो जाए। शेयर मार्केट में इसका ध्यान कौन रखता है। और भी ऐसे कई सवाल जो कि एक नए व्यक्ति को नहीं पता होता। वह सारे सवालों का जवाब आपको यह लेख में मिल जाएगा यह आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें।

तो आइए सबसे पहले यह जानते हैं की शेयर क्या होता है विस्तार से यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको शेयर क्या होता है इसके बारे में विस्तार से मालुम हो जायेगा।

शेयर क्या होते हैं?

दोस्तों शेयर का आसान मतलब होता है की शेयर अंश होता है या फिर कंपनी का हिस्सा और शेयर की पूंजी कंपनी का एक सबसे छोटा हिस्सा होता है। ऐसे उदाहरण से समझते है। मान लीजिये की Abc एक कंपनी है जिसका कुल पूंजी है 100 रुपए तो इस abc कंपनी की 100 रूपये की पूंजी को 100 अलग – अलग हिस्सों में बाँट दिया जाये तो हर एक पार्ट अपने आप में एक शेयर कहलायेगा।

और इस तरह से अब abc कंपनी की पूंजी टोटल 100 शेयर होंगे। जिसमे हर एक शेयर की कीमत होगी 1 रुपए इस तरह से आप देखेंगे की abc कंपनी में जिसके पास जितना शेयर होगा वह व्यक्ति abc कंपनी में उतना प्रतिसत का मालिक बन जायेगा , जैसे मान लीजिए

अगर मिस्टर x abc कंपनी का 5 प्रतिशत खरीद लेते है तो मिस्टर x abc कंपनी के 5 प्रतिशत के मालिक बन जाते है। क्योकि कंपनी के टोटल 100 शेयर में से 5% मिस्टर x के पास है , टिक इस तरह से अगर किसी व्यक्ति के पास कंपनी के 50% शेयर है तो वह व्यक्ति कंपनी का 50% मालिक है।

स्टॉक मार्किट क्या है। What is stock market In Hindi?

शेयर मार्केट क्या है। जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक का सामान मिलता है। कार के शोरूम में आपको कार मिलता। सब्जी मार्केट में आपको सब्जियां मिलती है। ठीक वैसे ही शेयर मार्केट में आपको कंपनियों के शेयर मिलते हैं। पहले के जमाने में( BSE यानी मुंबई स्टॉक एक्सचेंज) में जाके फिजिकली शेयर खरीदते और बेचते थे। औऱ आज के जमाने मे ऑनलाइन ख़रीद या बेच सकते हैं।

All Candlestick Patterns Pdf In Hindi

स्टॉक मार्केट में शेयर कैसे खरीदे और बेचे।

फिलहाल में अभी स्टॉक मार्केट में दो एक्सचेंजर है। NSE ओर BSE आप डायरेक्ट उनकी वेबसाइट पर जाकर शेयर खरीद ओर बेच नहीं सकते। शेयर खरीदने या बेचने के लिए आपको किसी भी ब्रोकर के अंदर डिमैट अकाउंट खुलवाना पड़ता है। फिर ब्रोकर की वेबसाइट या एप्लीकेशन का उपयोग करके शेयर मार्केट से शेयर खरीद या बेच सकते हैं।

NSE वर्सेस V/S BSE कौन सा बेहतर है || NSE or BSE which is better in Hindi ||

जैसे बाजार में बहुत सारे दुकान होते है। वैसे ही शेयर बाजार में दो सबसे पॉपुलर दुकान है। जिनका नाम एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE ) है। मगर दोनों में अंतर किया है। बीएसई (BSE ) एनएसई (NSE) से पहले आया है। बीएसई (BSE ) में लगभग 5000 से ज्यादा शेयर लिस्ट है। और nse में 2000 से ज्यादा शेयर लिस्ट है। बीएसई (BSE ) में आप स्टॉक की डिलेवरी या इंट्राडे भी कर सकते हो जो नोर्मल है। इसके इलावा एनएसई (NSE) में आप ऑप्शन ट्रेडिंग, फ्यूचर ट्रेडिंग, इंडेक्सिंग ट्रेडिंग, करेंसी ट्रेडिंग, यह सब भी कर सकते हैं।

टाटा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है।

  • भारत में एनएसई (NSE) सबसे बड़ा एक्सचेंज ट्रेड वॉल्यूम है।
  • वैसे बीएसई (BSE ) एशिया का सबसे पुराना एक्सचेंजर है।
NSE V/S BSEYearsStock listRanking in the worldMarket capitalizationIndex
NSE19922000+15th$1.47 TrillionCNX Nifty
CNX Nifty Jr
CNX 500
BSE18755096+10th$3.11 TrillionBSE Sensex
BSE Mid Cap
BSE Small Cap
BSE 500

NSE और BSE क्या है। फुल फॉर्म

  • NSE की फुल फॉर्म नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
  • BSE ki फुल फॉर्म मुंबई स्टॉक एक्सचेंज

इंडेक्स क्या होता है || what is index ||

इंडेक्स को आप ऐसे समझ सकते हैं यह एक स्टॉक मार्केट का इंडिकेटर होता है बीएससी (BSE) का है। सेंसेक्स (sensex)इंडिकेटर है। और एनएससी का निफ़्टी इंडिकेटर है यह हमको इंडिकेट करते हैं कि इंडिया की मार्केट आज नीचे जा रही है। या ऊपर जा रही है जैसे कि सेंसेक्स आज ऊपर गया है। तो मार्केट मैं आज तेजी है। सेंसेक्स अगर नीचे आए तो मार्केट में आज मंदी है। सेंसेक्स में बेस्ट 30 कंपनियां लिस्टेड है। और निफ्टी (Nifty) में 50 कंपनियां लिस्ट लिस्टेड है की है लिस्ट कंपनी की परफॉर्मेंस के अनुसार बदलती रहती है।

इंडिया में बेस्ट ब्रोकर कौन से हैं।

जीरोधा ओर एंजल ब्रोकर दोनों ही अच्छे हैं। दोनों में आपको फ्री में डीमैट अकाउंट ओपन करने को मिल जाएगा। और आपको अगर इंट्राडे ट्रेडिंग करना है। तो आपके लिये जेरोधा बेस्ट है। ओर आपको लांग टाइम के लिए इन्वेस्ट करना है। तो आपके लिए एंजल ब्रोकर बेस्ट है।

अंतिम शब्द:

आशा करता हूं कि मैं आपको समझा पाया हूं शेयर क्या होता है और आपके सारे प्रश्नों के उत्तर मिल गए होंगे। अगर नहीं मिले तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं और यह भी जरूर बताएं कि आपको हमारी जानकारी कैसी लगी। अधिक जानकारी के लिए हमारा यह वेबसाइट फॉलो जरूर करें। आप और भी लेख पढ़ सकते हैं आपको काफी सीखने को मिलेगा। यह जानकारी अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।

Spread the love

दोस्तों मेरा नाम सोनू है दिल्ली में रहता हूँ Stock Market में काफी ज्यादा रुचि रखता हूं और कई सालों का अनुभव है काफी सालो से स्टॉक मार्किट में इंट्राडे ट्रेडिंग और स्टॉक में इन्वेस्ट करना सिख रखा हु, और मुझे लेकिन खाली समय में लिखना भी पसंद है इसीलिए मैं ब्लॉग के माध्यम से अपने विचारो को आप के साथ साझा करता हु।

Leave a Comment